July 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कराची में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

कराची, 28 अप्रैल| पाकिस्तान के कराची में 50 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डॉन न्यूज द्वारा सोमवार को रीव्यू किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सिंध पुलिस के 51 पुलिसकर्मियों में छह इंस्पेक्टर भी हैं, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

पाकिस्तान में कोरोना से सिंध प्रांत बुरी तरह से प्रभावित है। देश में कुल 13,947 मामलों में से सिर्फ सिंध में ही 4,956 मामले हैं।

डॉन न्यूज ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि 51 पुलिसकर्मियों में से एक इंस्पेक्टर बीमारी से ठीक हो गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी महानगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

सोमवार को, कराची के कायदाबाद में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में एक नकदी वितरण कार्यक्रम में अपनी ड्यूटी करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मियों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने कहा, “अब तक सिंध के अन्य प्रमुख शहरों में कोई भी पुलिस अधिकारी वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।”

कराची शहर के पुलिस प्रमुख एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल गुलाम नबी मेमन के अनुसार, शहर के अधिकांश संक्रमित पुलिस अधिकारी सक्रिय फील्ड ड्यूटी में तैनात नहीं थे।

इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हो गई है।

अन्य ख़बरें

मध्यस्थ देशों के जरिए अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान जारी : ईरान

Newsdesk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- ‘ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था’

Newsdesk

गिलगित-बाल्टिस्तान से पंजाब तक बारिश का कहर, पाकिस्तान में बढ़ा मौतों का आंकड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading