October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

बिहार : सुशांत की हत्या में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे परिजन, 2 गिरफ्तार

भागलपुर, 26 नवंबर | बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान व्यवसायी पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिजन अभी भी अकबरनगर में अनशन पर बैठे हैं। पुलिस के मुताबिक, अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे के समीप 19 नवंबर को खाद व्यवसायी और खैरेहिया गांव निवासी अनुजदेव सिंह के पुत्र सुशांत कुमार िंशवम की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनसे 25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

भागलपुर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि, “इस मामले में पुलिस विशेष जांच दल (एसआईटी) बना कर जांच कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को तड़के दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।”

इधर, अनुजदेव सिंह का परिवार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप तीसरे दिन भी अनशन पर डटा हुआ है। मृतक के परिजन रवि सिंह ने बताया कि सुशांत के पिता अनुजदेव सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें चिकित्सकों द्वारा ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक पैसे की बरागदगी नहीं हो जाती है, तब तक अनशन जारी रहेगा।

इधर, इस अनशन के समर्थन में नेताओं के भी पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। विधानसभा चुनाव में सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी और प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार भी अनशनस्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।

इधर, गुरुवार को अनशनस्थल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका गया और संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई गई।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment