19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)

‘भाग्य लक्ष्मी’ में मायरा मिश्रा ‘पू’ से बनी ‘पार्वती लुक का किया खुलासा

मुंबई, 29 मार्च । जी टीवी पर प्रसारित शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में सात साल का लीप आया है, जिससे एक्ट्रेस मायरा मिश्रा काफी खुश हैं। उन्हें एक बिल्कुल नए अवतार में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिल रहा है। इस नए लुक में वह साड़ी, बिंदी और बालों का जूड़ा बनाकर तैयार होती हुई नजर आएंगी।

मायरा ने कहा, ”जब से मैं शो में शामिल हुई हूं, तब से मैं मॉडर्न और डिजाइनर आउटफिट पहन रही हूं। इसलिए मुझे खुशी है कि इस लीप के साथ, मुझे अब एक बिल्कुल नए अवतार में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिल रहा है।”

एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए यह ”पू बनी पार्वती” जैसा है।

एक्ट्रेस ने कहा, ”साड़ी पहनना मलिष्का के लिए अहम बदलाव है, जैसे- पू बनी पार्वती। मुझे हमेशा लगता है कि साड़ी लुक बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। और आम तौर पर, हमें इसे रोजाना पहनने का मौका नहीं मिलता है, लेकिन मेरे लुक में बदलाव के साथ, मुझे इसका एक्सपीरियंस भी होगा।”

मायरा ने अपनी क्रिएटिविटी टीम को श्रेय देते बुए कहा कि टीम के लोग बेहद मददगार हैं।

“उनकी मदद से, हमने कई शानदार लुक डिजाइन किए हैं जिन्हें मैं दर्शकों द्वारा स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment