28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार

रांची, 30 मार्च । झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने पांच लाख के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर नेशनल भुइयां उर्फ जीनियस को गिरफ्तार किया है।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि नेशनल भुइयां के खिलाफ लातेहार के अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वह लोकसभा की चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लातेहार के मिरचइया और लोहरगढ़ा जंगलों में अपने दस्ते के साथ रणनीति बनाने में जुटा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जैसे ही जंगल में छापेमारी की, नक्सली भागने लगे। पुलिस ने इनमें से एक को दबोचा, जिसकी पहचान नेशनल भुइयां के रूप में हुई है। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का है। उसे इस इलाके में सक्रिय मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर छोटू खरवार का दाहिना हाथ माना जाता है।

पुलिस की छापेमारी टीम की अगुवाई एसडीपीओ वेंकटेश कुमार कर रहे थे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading