23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

छत्तीसगढ़ के शख्स का मिला शव, गले व सिर पर चोट के निशान

ग्रेटर नोएडा, 1 अप्रैल  । ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर और गले पर चोट के निशान हैं। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत जेपी अमन से ग्राम कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते के पास पुलिया पर एक व्यक्ति का शव मिला। उसके गले व सिर पर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान नंदराम (60) निवासी ग्राम चिरापरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह ग्राम कुंडली में किराए अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading