28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गिरिडीह पुलिस ने 16 वर्षों से फरार वांटेड नक्सली को किया गिरफ्तार

रांची, 2 अप्रैल । झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने 16 साल से फरार और वांटेड हार्डकोर माओवादी नक्सली सनातन टुडू को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को सूचना मिली थी कि सनातन टुडू ने गांडेय थाना क्षेत्र के ओझाडीह गांव में शरण ले रखी है। इसपर उन्होंने डीएसपी कौशर अली की अगुवाई में स्पेशल टीम गठित की।

टीम ने मंगलवार सुबह छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही गांडेय विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होना है। इसके मद्देनजर पुलिस एवं सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading