28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चुनाव में अवैध रकम के इस्तेमाल के खिलाफ झारखंड में अभियान, एक हफ्ते में 43 लाख से ज्यादा जब्त

रांची, 2 अप्रैल । लोकसभा चुनाव में अवैध रकम के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे छापामारी अभियान में बीते 24 घंटे के भीतर गिरिडीह और जमशेदपुर में अलग-अलग स्थानों से करीब 15 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। एक हफ्ते के अंदर राज्य के अलग-अलग इलाकों में वाहनों की चेकिंग में करीब 43 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

सभी मामलों में आयकर विभाग की ओर से जांच शुरू की गई है।

गिरिडीह में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार गठित टीम और सरिया थाने की पुलिस ने मंगलवार को सरिया बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक की डिक्की से चार लाख 45 हजार रुपए बरामद किए।

बाइक मालिक सरिया निवासी झरी मंडल ने कहा कि वह बैंक में रुपए जमा करने जा रहा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। उधर जमशेदपुर में बीती रात पटमदा प्रखंड में एक चेक प्वाइंट पर एक गाड़ी से पांच लाख 51 हजार जब्त किए गए।

इसके पहले इसी जिले के धालभूमगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 4 लाख 61 हजार रुपए बरामद किए गए।

सनद रहे कि बीते 29 मार्च को लातेहार में पुलिस ने एक कार से 22 लाख रुपये जब्त किए थे। इसी तरह 27 मार्च को दुमका में एक कार से 11 लाख 28 हजार नगद बरामद किए गए।

लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में अवैध या काले धन का प्रवाह-प्रसार रोकने के लिए आयकर विभाग ने खास रणनीति तैयार की है। पुलिस भी इसे लेकर लगातार अभियान चला रहा है।

आयकर विभाग ने अवैध तरीके से नगदी इधर-उधर ले जाने की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष दस्ते बनाए हैं। रांची स्थित मुख्यालय में 24 घंटे कार्य करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोग कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18003455018 और व्हाट्सएप नंबर 9693510277 पर अवैध या काला धन के संबंध में सूचना दे सकते हैं।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading