31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- कटनी नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक मोटर सायकल सवार की मौत

जबलपुर :- कटनी नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक मोटर सायकल सवार की मौत हो गयी जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना की सुचना मिलने के बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की गांधीग्राम में रहने मृतक मुकेश पटेल और घायल आभा पटेल दोनों भाई बहन है। मृतक मुकेश पटेल अपनी शादी के लिए बहन आभा पटेल को लेकर लड़की देखने जा रहे थे। जबलपुर कटनी हाईवे पर मोटर साइकल से जब वो पाटन की और जा रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा से मोटर सायकल की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद आभा पटेल दूर जा गिरी जबकि मुकेश हाईवा की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइट – मंजू खरे – प्रत्यक्षदर्शी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading