19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केरल में प्रवासी मजदूर ने टीटीई को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला

कोच्चि, 3 अप्रैल । केरल के त्रिशूर में मंगलवार शाम एक यात्री ने एक टीटीई को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान ओडिशा के रहने वाले प्रवासी मजदूर रजनीकांत के रूप में हुई।

रजनीकांत की टीटीई के. विनोद से बहस हो गई और उसने गुस्से में आकर उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

ट्रेन के पलक्कड़ पहुंचने पर पुलिस ने मजदूर को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे रेलवे पुलिस को सौंप दिया।

एक अधिकारी के अनुसार, कोच्चि के रहने वाले विनोद पहले डीजल मैकेनिक थे। वह दो साल पहले ही टीटीई बनााए गए थे।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment