21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

झारखंड के गोड्डा में शख्स ने छह माह के बेटे को पटककर मार डाला

गोड्डा, 3 अप्रैल । गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छह महीने के बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जाता है कि नरोत्तमपुर गांव में पंकज मंडल नामक शख्स अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया।

पत्नी का कहना है कि वह शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता है। इससे गुस्साए पंकज ने छह माह के बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

बच्चे की मां नूतन देवी ने एफआईआर में कहा है कि पति की रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर वह मायके आ गई थी। पंकज उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था।

 

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment