September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी किया ‘फिर आएगा, मोदी आएगा’ गीत

रायपुर 4 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक वीडियो गीत जारी किया है जिसका शीर्षक है, ‘वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा’। इसके लेखक और गायक भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी हैं।

भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का “मान-सम्मान बढ़ाने के साथ गरीबों को हक दिलाने, महिलाओं का मान बढ़ाने, युवाओं को न्याय दिलाने और देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में बढ़ते कदमों” का जिक्र है।

गीत में “भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और दुश्मनों को सबक सिखाने” की भी बात कही गई है। इस गीत की मुख्य पंक्ति ‘वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा’ है ।

चिमनानी ने यह गीत लिखने और गाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर उनके मन में एक अलग भावना है। उन्होंने क्या किया है, क्या करेंगे और जनता क्या सोचती है; इसी बात को इस गीत के माध्यम से सामने लाया गया है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading