20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत के फैंस ने किया अंकिता लोखंडे को ट्रोल

मुंबई, 27 नवंबर | अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को सहायता देने की बात करती रहती थीं। शनिवार को दिवंगत अभिनेता के कई प्रशंसकों ने अंकिता पर आरोप लगाया है कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ गई हैं और उनकी सुशांत के न्याय में कोई दिलचस्पी नहीं है। अंकिता ने हाल ही में इस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह खुश दिखाई दे रही हैं।

पोस्ट को देख दिवंगत अभिनेता के फैंस ने अंकिता को जमकर ट्रोल किया।

एक यूजर ने लिखा, “भूल गए हो आप सुशांत सर को।”

एक अन्य ने लिखा, “आप सुशांत सर को याद नहीं करते हो।”

एक यूजर ने अंकिता को चिढ़ाते हुए लिखा, “तुम रोज फोटो अपलोड करो, हम रोज तुमको सुशांत की याद दिलाएंगे।”

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment