32.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने कहा, ‘फैंस के दिलों तक पहुंचने में समय लगा

मुंबई, 8 अप्रैल । एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘द फैमिली स्टार’ के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वक्त तो लगा लेकिन आखिरकार मैंने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।

मृणाल को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। वह अपनी नवीनतम फिल्‍म ‘द फैमिली स्टार’ को लेकर भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।

एक्ट्रेस ने कहा, ”मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे दर्शकों के दिलों तक पहुंचने में काफी समय लगा लेकिन अब जब मैंने लोगों के दिलों में जगह बना ली है तो मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मैं कड़ी मेहनत करती रहूंगी और ज्यादा से ज्यादा फिल्में लेकर आऊंगी।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म को ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा। मैंने पहले कभी कोई रॉम-कॉम (रोमान्स कॉमेडी) नहीं किया है। यह मेरा पहला अनुभव है, और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। मुझे कॉमेडी करने में बहुत मजा आया। मेरी पिछली सभी भूमिकाएं गंभीर थीं। इस फिल्म पर काम करना मेरे लिए वाकई हवा के झोंके जैसा था। जल्द ही फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी और हिंदी दर्शक भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे।”

‘द फैमिली स्टार’ एक तेलुगु भाषा की रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो परशुराम द्वारा लिखित और निर्देशित है और यह श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत दिल राजू और सिरीश द्वारा निर्मित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं और यह 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज हुई थी।

अन्य ख़बरें

खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading