23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

राहुल गांधी ने की महुआ बीनने वाली महिलाओं से चर्चा

भोपाल, 9 अप्रैल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के चलते शहडोल में रात बितानी पड़ी। मंगलवार की सुबह जब राहुल गांधी शहडोल से उमरिया की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें महुआ बिनती महिलाएं दिखीं और उन्होंने अपने वाहन के काफिले को रुकवा कर इन महिलाओं से न केवल चर्चा की, बल्कि उनकी समस्याएं भी जानीं।

राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए थे, मगर हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने और मौसम खराब होने के कारण उन्हें रात शहडोल में बिताना पड़ी।

मंगलवार की सुबह राहुल गांधी जब सड़क मार्ग से शहडोल से उमरिया की तरह जा रहे थे तभी रास्ते में सड़क किनारे उन्हें महिलाएं महुआ बिनती नजर आईं।

उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और वो सीधे उन महिलाओं के बीच जा पहुंचे जो जंगल में महुआ बीन रही थीं।

बताया गया है कि राहुल गांधी ने इन महिलाओं की जिंदगी के बारे में चर्चा की, साथ ही समस्याओं पर भी बातचीत की।

इतना ही नहीं जमीन पर पड़े महुआ भी उन्होंने उठा कर देखे।

राहुल गांधी ने इन महिलाओं के साथ तस्वीर भी खींची और आगे की तरफ बढ़ गए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading