20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले के सह अभियुक्त हिलेरियस कच्छप की मौत

रांची, 10 अप्रैल। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में एक सह अभियुक्त हिलेरियस कच्छप की मौत हो गई है। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डायलिसिस पर चल रहे थे।

हिलेरियस ने मंगलवार देर रात बरियातू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

रांची के बड़गाईं अंचल के 8.66 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन सहित जिन पांच लोगों के खिलाफ 30 मार्च को चार्जशीट दाखिल की है, उसमें हिलेरियस कच्छप का भी नाम शामिल है।

ईडी ने जांच में पाया है कि इस जमीन पर बिजली का कनेक्शन हिलेरियस कच्छप के नाम पर लिया गया था। उन्हें अवैध रूप से जमीन कब्जे में हेमंत सोरेन का सहभागी बताया गया है।

ईडी की चार्जशीट के आधार पर पीएमएलए कोर्ट ने हाल में सभी पांच लोगों के खिलाफ संज्ञान भी लिया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment