36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम मोदी आज उत्तराखंड व राजस्थान में करेंगे रैली, अमित शाह एमपी व महाराष्ट्र में भरेंगे हुंकार

नई दिल्ली, 11 अप्रैल । लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के मिशन में जुटी भाजपा के आला नेता लगातार राज्यों का दौरा कर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में और केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गंगटोक में सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे और इसके बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी गुरुवार दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 3:30 बजे उन्हें करौली-धौलपुर में रैली को संबोधित करना है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर एक बजे मध्य प्रदेश के मंडला और 2:45 बजे खजुराहो लोकसभा में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां नांदेड़ में शाम को 5:30 बजे उनकी रैली होनी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 9:45 बजे गंगटोक में सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे। इसके बाद वह अंडमान और निकोबार पहुंचकर लगभग तीन बजे पोर्ट ब्लेयर के आईटीएफ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading