October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन हुए सड़क हादसे का शिकार

जबलपुर :-  कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन व उनके भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए।जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है।हादसा उस दौरान हुआ जब कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन अपने भाई के साथ कार में बरगी कांग्रेस प्रत्यासी दिनेश यादव के समर्थन में जनसंपर्क करने के लिए जा रहे थे।जैसे ही उनकी कार कुड़न के पास पहुँची अचानक सड़क पर एक बच्चा आ गया जिसे बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाडर में टकरा गई।जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।वही गनीमत यह रही की कार में लगे एयर बैग खुल गए जिससे कार में बैठे जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन और उनके भाई को गंभीर चोट नही आई।हालांकि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुँच गए।जिन्होंने तत्काल नीलेश जैन और उनके भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।वही सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व बरगी विधायक संजय यादव नीलेश जैन को देखने अस्पताल पहुँचे और उन्होंने इस दौरान घायल हुए जिला ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन का हालचाल जाना।

बाइट- संजय यादव – कांग्रेस पूर्व विधायक, बरगी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment