20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

छिंदवाड़ा में साजिश रचने के मामले में पत्रकार गिरफ्तार

छिंदवाड़ा, 16 अप्रैल । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू की ओर से फर्जी वीडियो बनाने की साजिश रचने की शिकायत पर पुलिस ने पत्रकार सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सहायक आर के मिगलानी को पांच दिन की मोहलत दी गई है।

गौरतलब है कि बीते रोज पत्रकार सुदेश नागवंशी और भाजपा उम्मीदवार साहू ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कूट रचित वीडियो बनाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। फर्जी वीडियो को बनाने में सचिन गुप्ता और कमलनाथ के निजी सहायक निगलानी की भूमिका होने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने संवाददाताओं को बताया कि फर्जी वीडियो बनाने के मामले में दर्ज की गई शिकायत पर पत्रकार सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका दो मोबाइल जब्त कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सहायक मिगलानी से भी पूछताछ की गई। मिगलानी ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण पांच दिन की मोहलत मांगी है। साथ ही वादा किया है कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

ज्ञात हो कि सोमवार को पुलिस कमलनाथ के शिकारपुर स्थित आवास कमल कुंज पहुंची थी और वहां मिगलानी से पूछताछ की थी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment