जबलपुर :- लोकसभा चुनाव के लिये मतदान कराने में प्रयुक्त की जाने वाली ईव्हीएम और वीवीपेट मशीनों की कमिशनिंग का कार्य दूसरे दिन भी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन के आठ कक्षों में जारी रहा।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों की कमिशनिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गुरूवार की देर शाम तक 4 हजार 315 बैलट यूनिट, 2 हजार 155 कंट्रोल यूनिट एवं 2 हजार 172 व्हीव्हीपेट मशीनों की कमिशनिंग की जा चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना के मुताबिक ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों की कमिशनिंग में इन मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जा रहा है। कमिशनिंग का कार्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं उम्मीदवारों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है। इसकी वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि ईवीएम का वितरण 18 अप्रैल को होगा, इन्हें ट्रैकों के माध्यम से मतदान केंद्र पहुंचा और लाया जाएगा इस दौरान ट्रक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी बैठ सकेंगे इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी होगी।
BYTE-
दीपक सक्सेना
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी


