November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ईडी ने जमीन घोटाले मामले में झामुमो नेता समेत चार को किया गिरफ्तार

रांची, 17 अप्रैल । रांची के जमीन घोटाले मामले में ईडी ने मंगलवार देर रात झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी ने मंगलवार सुबह रांची में चार लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने देर शाम झामुमो नेता अंतु तिर्की, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरशाद का बयान दर्ज किया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन सभी के ठिकानों से कई दस्तावेज और साक्ष्य हाथ लगे हैं। एजेंसी इन सभी को अदालत में पेश करने के साथ उनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

इससे पहले मंगलवार को दिन में ईडी ने इस मामले में मो. अफसर अली उर्फ अफ्सू को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए झामुमो नेता अंतु तिर्की पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं।

वर्ष 2019 में उन्होंने झामुमो छोड़कर झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से रांची की खिजरी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह लंबे समय से जमीन का कारोबार करते रहे हैं।

बता दें कि जमीन घोटाले के इसी मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment