35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जयपुर सांसद को ईमेल पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

जयपुर, 17 अप्रैल । जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा को उनके आधिकारिक ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद सांसद के निजी सहायक (पीए) ने बुधवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

रामचरण बोहरा के पीए अरुण शर्मा ने बताया कि ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि हम तुम्हें मार डालेंगे। दिल्ली अभी बहुत दूर है। रास्ते में जहां भी तुम मिलोगे, हम तुम्हें वहीं मार डालेंगे।

पुलिस ने पुष्टि की कि अरुण शर्मा ने बुधवार को जवाहर सर्कल थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

अरुण शर्मा ने कहा, “सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह सांसद के ईमेल देख रहे थे तो उन्हें धमकी भरा मेल मिला।”

अरुण शर्मा ने धमकी भरे मेल के बारे में सांसद को बताया और उनके आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सांसद रामचरण बोहरा ने घटना की पुष्टि की और बताया, “पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है।”

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading