34.9 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

गुरुग्राम : झाड़ियों में शख्स का शव मिला

गुरुग्राम, 15 दिसंबर | गुरुग्राम पुलिस की एक गश्ती टीम ने मंगलवार को सेक्टर 29 इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल अजय कुमार सोमवार को अन्य पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे, जब उन्होंने लीजर वैली पार्क के सामने झाड़ी में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव देखा।

कुमार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचना दी। फोरेंसिक विशेषज्ञ के साथ एक पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के बारे में सबूत और जानकारी एकत्र की।

मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने कहा, “मृतक की पहचान होनी अभी बाकी है। ऐसा लगता है कि किसी ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए और सबूतों को नष्ट करने के लिए उसके चेहरे पर बेरहमी से पत्थर से वार किया है। जांच टीम ने मृतक के हाथ पर बने ‘अरविंद’ नाम के टैटू को देखा।”

शव को मेडिकल परीक्षण के लिए शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी पति ने अपनी ही पत्नी और 4 बच्चों की ली जान

Newsdesk

तिलवारा पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, नर्मदा में गिरी महिला, एक साल की बच्ची सुरक्षित

Newsdesk

मुंबई: ‘ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक’ में एनसीबी को बड़ी कामयाबी, 1745 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading