24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
हेडलाइंस

चारधाम यात्रा : एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 22 अप्रैल । उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल 10 मई से शुरू हो रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।

इस साल चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस साल महज सात दिनो में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई है। पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण 4,22,129, बद्रीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

अन्य ख़बरें

2024 के चुनाव के बाद क्या फीका पड़ रहा है मोदी मैजिक ?

Newsdesk

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने ईईटी हाइड्रोजन पावर के लॉन्च की घोषणा की

Newsdesk

साहू युवक/युवती परिचय सम्मेलन संम्पन

Newsdesk

Leave a Comment