20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जांच करने धनबाद पहुंचे एडीजी बचे बाल-बाल

धनबाद, 25 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच करने धनबाद पहुंचे एडीजी संजय आनंद लाटकर बाल-बाल बच गए।

ऑफिस से बाहर निकलते समय संजय आनंद लाटकर ने अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। इस दौरान, उनकी गाड़ी अचानक से आगे बढ़ गई, वो तो गनीमत रही कि एडीजी व उनका गार्ड वाहन की चपेट में आने से बच गया। इसके बाद एडीजी आईजी की गाड़ी से रवाना हुए।

बता दें, 1 मार्च को सिंदरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी। एडीजी इसी की जांच करने पीएमओ के निर्देश पर धनबाद पहुंचे थे।

एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, सचिव डॉ मनीष रंजन व विशेष सचिव अंजनी कुमार मिश्रा पीएमओ के निर्देश पर पहुंचे थे।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment