19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हंदवाड़ा में स्वयंभू फकीर ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, गिरफ्तार

श्रीनगर, 27 अप्रैल । उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्वयंभू फकीर ने 60 साल की महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गुलाम रसूल उर्फ लस्सा बाब नाम के एक स्वयंभू फकीर ने शुक्रवार को हंदवाड़ा तहसील के चोगल गांव में अपने कमरे में 60 वर्षीय एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

फकीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि तथाकथित फकीर पागल आदमी है।

इस घटना से पूरी घाटी में सदमे की लहर दौड़ गई। भरोसेमंद लोग, ज्यादातर महिलाएं, ऐसे लोगों से मदद मांगने जाते थे।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment