24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक्टर या डायरेक्टर के आधार पर फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं दी जा सकती : दिलजीत दोसांझ

मुंबई, 27 अप्रैल । पॉपुलर एक्टर-म्यूजिशियन दिलजीत दोसांझ ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार के आधार पर फिल्म या गाने की सफलता की गारंटी नहीं दी जा सकती।

हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘चमकीला’ और चार्टबस्टर हिट गाने देने वाले दिलजीत से सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि यह उनका गोल्डन पीरियड चल रहा है क्योंकि वह जो कुछ भी करते हैं, हिट हो जाता है।

इसका जवाब देते हुए दिलजीत ने आईएएनएस से कहा, ”कोई भी यह गारंटी नहीं दे सकता कि किसी की फिल्म या गाना निश्चित रूप से हिट होगा। यह भगवान की कृपा है। कोई भी एक्टर या डायरेक्टर यह नहीं कह सकता कि ‘मैं हूं इसलिए फिल्म हिट है।’ ऐसा कुछ भी नहीं है, यह सब भगवान की वजह से है।”

उन्होंने कहा, “मैं ऐसा ही सोचता हूं। कभी-कभी लोग कहते हैं कि दर्शक इसे पसंद करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि मैं खुद भी दर्शक हूं। अगर मुझे यह पसंद है, तो दर्शक भी इसे पसंद करेंगे। मैं फिल्मों और गानों को हमेशा दर्शकों के नजरिए से देखता हूं।”

दिलजीत की सोच उनके दर्शकों के साथ काफी मेल खाती है।

“मुझे लगता है कि जो सवाल उनके मन में है वही मेरे मन में भी है। मैंने कभी खुद को अलग महसूस नहीं किया…कि दर्शक कोई और है और मैं कोई और हूं।”

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

Leave a Comment