September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ट्रक से पिकअप टकराया, नौ की मौत

बेमेतरा 29 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा के पत्थर्रा गांव के निवासी संतोषी के परिवार के सदस्य गांव के लोगों के साथ तिरईया गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार देर रात जब 32 लोग पिकअप वाहन में लौट रहे थे तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से वाहन जा टकराया। हादसे में तीन बच्चों सहित कुल नौ लोगों की मौत हुई है। घायल 20 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पिकअप वाहन के चालक ने बताया है कि तिरईया गांव में आयोजित जन्मोत्सव के दौरान विवाद हो गया और संतोषी के साथ गए लोग पिकअप से अपने गांव के लिए वापस लौटे। तभी सामने से आ रहे वाहन से बचाव की कोशिश में पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading