25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से किया नामांकन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ, 29 अप्रैल । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा राज्य मुख्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक एक प्रभावशाली रोड शो निकाला गया।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य, राज्य भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और सुधांशु त्रिवेदी भी ‘लखनऊ विकास यात्रा’ के रूप में डिजाइन किए गए रथ के ऊपर नजर आए।

इस जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। इस मौके पर लोगों ने पुष्प की वर्षा की।

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

मंदिर से सीधे हजरतगंज पहुंचे। वहां से रोड शो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल गया।

इसके पहले धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने बदलता हुआ लखनऊ देखा है, आज यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रो है, हर तरह के पार्क हैं, सड़कें हैं, लाइटें हैं, गलियां हैं। लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है। जो काम अटलजी के समय में शुरू हुआ था, उसको राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading