24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भारी सुरक्षा के बीच मणिपुर के छह मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

इंफाल, 30 अप्रैल । आउटर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी है।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रदीप कुमार झा ने मतदाताओं से इन छह मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है।

पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

चुनाव आयोग ने शनिवार को बाहरी मणिपुर संसदीय सीट के छह मतदान केंद्रों पर हुए लोकसभा चुनावों को “अमान्य” घोषित कर दिया था, और तीन आदिवासी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र उखरूल, चिंगाई और करोंग के तहत इन मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान की घोषणा की थी।

आउटर मणिपुर संसदीय सीट के तहत 28 विधानसभा क्षेत्रों में से शेष 13 में 848 मतदान केंद्रों पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इनर मणिपुर लोकसभा सीट के साथ 15 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि 26 अप्रैल को इन छह मतदान केंद्रों पर विभिन्न गड़बड़ियां हुई, जिसके कारण चुनाव पैनल को नए सिरे से मतदान का आदेश देना पड़ा।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध उत्खनन के मामले में आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से राहत नहीं

Newsdesk

41 किलो चांदी के गणेश जी हैं आस्था का केंद्र, अर्जी लगाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading