20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत दौरे पर 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली, 1 मई । भाजपा के निमंत्रण पर दुनिया के 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत दौरे पर आ रहे हैं। विदेशी राजनीतिक दलों का यह प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात करेगा।

विदेशी दलों के नेता देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के चुनावी अभियान का भी जायजा लेगा। भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले के बयान के अनुसार, भाजपा के निमंत्रण पर 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पार्टी के चुनाव अभियान का प्रत्यक्ष अनुभव और जानकारी लेने के लिए भारत आ रहे हैं।

ये नेता आज भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी बातचीत करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया से लिबरल पार्टी, वियतनाम से कम्युनिस्ट पार्टी, बांग्लादेश से बांग्लादेश अवामी लीग, इजरायल से लिकुड पार्टी, युगांडा से राष्ट्रीय प्रतिरोध आंदोलन पार्टी, तंजानिया से चामा चा मापिंदुजी पार्टी, रूस से यूनाइटेड रशिया पार्टी, श्रीलंका से श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना एवं यूनाइटेड नेशनल पार्टी, नेपाल से नेपाली कांग्रेस पार्टी, जनमत पार्टी, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी), नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के साथ-साथ मॉरीशस से भी 4 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

भाजपा नेता ने यह बताया कि विदेशी नेताओं का यह भारत दौरा पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किए गए ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम ‘बीजेपी को जानें’ अभियान का एक हिस्सा है।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment