21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे : तेजस्वी यादव

पटना, 6 मई । लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मंगलवार को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उनका कहना है कि पीएम मोदी चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “बचपन से सुनते आए हैं कि समाज के बड़े-बुजुर्ग ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते हैं, लेकिन यहां तो 74 वर्षीय प्रधानमंत्री बुजुर्ग होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे है?”

उन्होंने आगे कहा, “हम नव पीढ़ी के लोग केवल नौकरी, रोजगार, शिक्षा-चिकित्सा और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री विभाजनकारी, वैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें ही कर रहे है। यह एक अनुभवी, बुजुर्ग और प्रधानमंत्री के गरिमामय पद पर बैठे शख़्स को शोभा नहीं देता। चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन इससे समाज व देश की जो हानि होती है उसकी रिकवरी में दशकों लग जाते हैं।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment