21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ओडिशा से पीएम मोदी का इंडी गठबंधन पर जुबानी प्रहार, ‘झारखंड में मिला नोटों का पहाड़…’

नई दिल्ली, 6 मई । ओडिशा के नबरंगपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झारखंड में ईडी की रेड का जिक्र किया और कांग्रेस के साथ ही इंडी गठबंधन पर जोरदार प्रहार किया।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं गरीब मां का बेटा हूं और मुझे गरीब का दर्द समझ में आता है। मैं एक रुपए भेजूंगा और एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा। जो खाएगा, वो जेल जाकर खाना खाएगा, जेल की रोटी चबाएगा। अभी आप घर जाकर टीवी में देखना, यहां पड़ोस में झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। लोगों का चोरी किया हुआ माल मोदी पकड़ रहा है। अगर मैं इनकी चोरी और लूट बंद कर दूं। ये मोदी को गाली देंगे या नहीं। लेकिन, मुझे गाली खाकर आपकी पाई-पाई और आपके हक का पैसा बचाना चाहिए या नहीं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “इसलिए मोदी ने जनधन खातों, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि गरीबों का पैसा लूटना बंद हो गया। अब घर बनाने का पैसा सीधा आपके खाते में, गैस का पैसा सीधा आपके खाते में, मनरेगा का पैसा सीधा आपके खाते में, किसान सम्मान निधि का पैसा आपके खाते में यानी सबको सीधा लाभ कोई भेदभाव नहीं और ये ‘मोदी की गारंटी’ है।”

उन्होंने कहा, “आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इस बार बीजद जाएगी और भाजपा आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा। कोई बाहर वाला नहीं बनेगा। आपके पड़ोस में ही छत्तीसगढ़ है, वहां 15 साल भाजपा की सरकार रही, हाल ही में प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को भारी बहुमत से चुन लिया। आज छत्तीसगढ़ की सरकार को एक आदिवासी बेटा चला रहा है। भाजपा, छत्तीसगढ़ को संवार रही है।”

बता दें कि झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव कुमार और उनके घरेलू नौकर के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में करीब 25 करोड़ कैश बरामद हुआ। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को चुनावी रैली में प्रतिक्रिया दी।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment