30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

नई दिल्ली, 7 मई । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक इन सभी सीटों पर 40 प्रतिशत के लगभग (39.92 प्रतिशत ) मतदान हुआ है।

मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 49.27 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 31.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक गोवा में 49.04, छत्तीसगढ़ में 46.14, असम में 45.88, मध्य प्रदेश में 44.67, कर्नाटक में 41.59, उत्तर प्रदेश में 38.12, गुजरात में 37.83 और बिहार में 36.69 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

वहीं, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 39.94 प्रतिशत मतदाता दोपहर 1 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा

Newsdesk

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading