23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे, 13 मई को मेगा रोड शो

वाराणसी, 8 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट के लिए तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी 13 मई को अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

जिला अधिकारियों के मुताबिक, रोड शो शुरू करने से पहले पीएम मोदी लंका स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मेन गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रोड शो काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर समाप्त होगा।

रोड शो में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा नेता दिलीप पटेल ने बताया कि पीएम मोदी का पांच किमी लंबा रोड शो अस्सी, सोनारपुरा, जंगम बाड़ी, गोदौलिया और बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा।

इस दौरान पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ है। उन्होंने 2014 और 2019 में दो बार सीट जीती।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading