19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जेसना लापता मामले में कोर्ट ने सीबीआई को दिए फिर से जांच के आदेश

जेसना लापता मामले में कोर्ट ने सीबीआई को दिए फिर से जांच के आदेश

तिरुवनंतपुरम, 10 मई । तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने शुक्रवार को सीबीआई को जेसना लापता मामले की फिर से जांच करने का आदेश दिया।

कोर्ट का यह आदेश जेसना के पिता द्वारा मामले में नया सबूत पेश करने के बाद आया है।

इससे पहले, सीबीआई ने मामले पर अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। सीबीआई यह पता लगाने मेें विफल रही कि जेसना के साथ क्या हुआ था।

इसके पहले सीबीआई ने कहा था कि यदि कोई नया सबूत है, तो वे दोबारा जांच के लिए तैयार हैं। इसलिए अदालत ने सीबीआई को मामले की दोबारा जांच का आदेश दिए।

जेसना 22 मार्च, 2018 को अपने गृह जिले पथानामथिट्टा से लापता हो गई थी। वह बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

मामले की जांच सबसे पहले केरल पुलिस ने की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच और बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment