October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में बिजली की भारी किल्लत

कीव, 11 मई । यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी उक्रनेर्गो ने कहा है कि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते देश में बिजली की भारी किल्लत हो गई है।

उक्रेनर्गो ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ”यूक्रेन के बिजली संयंत्र बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब ये बिजली का उत्पादन करने में असमर्थ हैं।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बिजली की कमी को आंशिक रूप से दूर करने के लिए देश औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक बिजली सीमा कार्यक्रम लागू कर रहा है।

इस बीच, वह घरेलू घाटे को पूरा करने के लिए पिछले दो दिनों से यूरोपीय संघ के देशों से बिजली का आयात भी कर रहा है।

उक्रेनर्गो ने कहा कि रूस इस साल पहले ही यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली पर पांच बड़े हमले कर चुका है।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को रूस ने छह यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन सुविधाओं को निशाना बनाकर 55 मिसाइल और 21 ड्रोन दागे।

यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि हवाई हमलों के दौरान तीन ताप विद्युत संयंत्रों के उपकरणों को नुकसान पहुंचा है

अन्य ख़बरें

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

बांग्लादेश में सर्दियों में बढ़ सकती है महंगाई, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका

Newsdesk

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

Leave a Comment