July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नागापट्टिनम के सांसद और वरिष्ठ सीपीआई नेता एम. सेल्वराज का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता और नागापट्टिनम लोकसभा क्षेत्र से सांसद एम. सेल्वराज का सोमवार सुबह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

चेन्नई, 13 मई । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता और नागापट्टिनम लोकसभा क्षेत्र से सांसद एम. सेल्वराज का सोमवार सुबह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

सेल्वराज तमिलनाडु से चार बार सांसद रहे। वह 1989, 1996,1998 और 2019 में नागापट्टिनम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी कमलाथनम हैं।

सेल्वराज का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनका कुछ महीनों से इलाज चल रहा था। उन्होंने स्वास्थ्य स्थितियों का हवाला देते हुए 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा।

सीपीआई के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और एक बयान में कहा कि वह एक आदर्श नेता थे, जो लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे।

सीपीआई तमिलनाडु यूनिट ने भी सेल्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। पार्टी ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले में उनके पैतृक गांव सीतामल्ली में किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading