35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बारामती में ईवीएम के स्ट्रांगरूम का सीसीटीवी 45 मिनट तक बंद होने का आरोप, राकांपा (सपा) भड़की

पुणे (महाराष्ट्र), 13 मई । बारामती लोकसभा क्षेत्र के ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम का सीसीटीवी कथित तौर पर लगभग 45 मिनट तक बंद रहा। इस घटना पर विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने विरोध जताया है।

बारामती लोकसभा सीट के लिए राज्य के 10 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के साथ सात मई को मतदान हुआ था। चार जून को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन क्षेत्र के सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्गरूम में रखा गया है।

राकांपा (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह स्ट्रॉन्गरूम में लगे सीसीटीवी को बंद पाया।

कुछ गड़बड़ होने की आशंका होने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की।

बारामती सीट से अपनी भाभी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ए.पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं राकांपा (सपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई।

उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना का एक कथित वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “यह बेहद संदेहास्पद है कि जहां ईवीएम रखा गया है, वहां का सीसीटीवी बंद है।”

उन्होंने बताया कि जब उनके चुनाव प्रतिनिधियों ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के संज्ञान में लाया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुले ने कहा,“ उस स्थान पर कोई तकनीशियन उपलब्ध नहीं था, हमारे प्रतिनिधियों को ईवीएम की स्थिति का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं थी। यह बहुत गंभीर और संदिग्ध मामला है।”

सुले ने मांग की कि चुनाव आयोग को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए और सीसीटीवी बंद होने के कारणों का खुलासा करना चाहिए व चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

इन आरोपों पर सुनेत्रा ए. पवार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

अन्य ख़बरें

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading