33.1 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मीसा भारती का भारी मतों से जीतना तय, पीएम मोदी को बढ़िया से विदाई देना : लालू यादव

पटना, 13 मई । बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार मीसा भारती का भारी मतों से जीतना तय है।

लालू यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन को चुनना है और पीएम मोदी को चुनाव हराना है। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार रोड मार्च करने आए थे। पटना साहिब के लोग तो नहीं निकले, लेकिन, यह दोनों अपना मार्च हुलक-हुलक के करते रहे और राजद पर प्रहार करते रहे।

उन्होंने कहा कि इनके प्रहार से हमको कुछ नहीं होने वाला है। इस बार नरेंद्र मोदी जाने वाले हैं, पक्का जा रहे हैं, इनको बढ़िया से विदाई देना है। तेजस्वी का तबीयत खराब है, फिर भी वह आप लोगों के बीच रोज आ रहे हैं। काफी समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से हमारा मनोबल बढ़ गया है।

पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह आरक्षण और संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन, उन्हें पता नहीं कि यह बाबा भीमराव अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान है। जान रहे या जान जाए, देश के संविधान को मिटाने नहीं देंगे।

अन्य ख़बरें

जनकल्याण शिविरों से 3 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित, 18 जून तक जारी रहेंगे शिविर

Newsdesk

समरसता सेवा संगठन ने जारी की 2026-27 की कार्ययोजना, सेवा और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

जैन समाज पर टिप्पणी के मामले में निष्कासित भाजपा के पूर्व पदाधिकारी फिर आए चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading