October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मेरठ में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका

मेरठ में 8 साल की बच्ची का शव बरामद, हत्या की आशंका

मेरठ, 15 मई । यूपी के मेरठ जिला के टीपी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह 8 साल की नाबालिग का शव उसके गांव के ही निर्माणाधीन मकान की नींव के गड्ढे से बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को छोड़कर आरोपी भाग गया।

पुलिस के अनुसार, 8 वर्षीय लड़की मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे घर से बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

बताया जाता है कि लड़की का शव पास के ही एक निर्माणाधीन मकान की नींव के गड्ढे से बरामद किया गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बच्ची के परिजनों के मुताबिक, बच्ची का शव बरामद किया गया है। परिजन गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है। संभावना है कि गला दबाकर हत्या की गई है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment