20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी

BJP Will Win At Least 32 LS Seats In West Bengal, Claims Tripura CM

अगरतला, 16 मई । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पिछले कुछ हफ्तों में पश्चिम बंगाल में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया, उन्‍होंने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा उस राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से कम से कम 32 सीटें जीतेगी।

यहां एक रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद साहा ने कहा कि बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मतदाताओं में भाजपा और उसके उम्मीदवारों के पक्ष में भारी उत्साह देखा।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, “मुझे यकीन है कि भाजपा बंगाल में कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी।” उन्होंने कहा, “लोग तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।”

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल में 18 सीटें जीती थीं, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

त्रिपुरा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष साहा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।

उन्‍होंने कहा, “देश भर के सभी नेता, पार्टी पदाधिकारी और सदस्य 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं पहले ही पश्चिम बंगाल में कई चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुका हूं और मैं पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए फिर वहां जाऊंगा।“

साहा ने कहा, “हमें पूरा विश्‍वास है कि 400 से ज्यादा सीटें हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगा।”

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment