20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गाजियाबाद में सोसाइटी के जनरेटर में लगी भीषण आग

गाजियाबाद में सोसाइटी के जनरेटर में लगी भीषण आग

गाजियाबाद, 18 मई । गाजियाबाद की एक सोसाइटी में शनिवार दोपहर जनरेटर में आग लग गई। जनरेटर के पास रखे डीजल के ड्रम में भी आग तेजी से फैल गई। इसके बाद जनरेटर से लगातार ब्लास्ट हो रहा था। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि सोसाइटी के एक मकान को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ी जनहानि होने से रोका।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली में शनिवार को 12:30 बजे अरिहन्त हार्मनी सोसाइटी इंदिरापुरम में जनरेटर में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी वैशाली सहित 3 फायर टैंकर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर जाकर देखा गया तो जनरेटर में ब्लास्ट हो रहा था। वहां रखे डीजल के ड्रमों में भी आग लग गई थी। जनरेटर के सामने एक टावर में स्थित फ्लैटों में आग पहुंच गई थी। आग ओर काला धुआं बहुत तेज था।

भीषण आग को देखते हुए 1 फायर टेंडर फायर स्टेशन वैशाली से और 1 फायर टेंडर यूनिट फायर स्टेशन साहिबाबाद से घटनास्थल पर बुलाई गई।

आग जनरेटर से भूतल पर बने फ्लैट नम्बर-8-जी, प्रथम तल पर बने फ्लैट नम्बर-8-एफ, द्वितीय तल पर बने फ्लैट नम्बर-8-एस, तृतीय तल पर बने फ्लैट नम्बर-8-टी तक पहुंच गई थी। फायर यूनिट ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और आग को अब पूर्ण रूप से शांत किया गया है।

गाजियाबाद फायर सर्विस ने दूसरी विंग को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया और एक बड़ी घटना होने से रोक लिया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment