20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अफगानिस्तान में फायरिंग में तीन स्पेनिश नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में फायरिंग में तीन स्पेनिश नागरिकों की मौत

बामियान (अफगानिस्तान), 18 मई । मध्य अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में गोलीबारी में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हो गई।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतक स्पेन के नागरिक थे। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में चार विदेशी नागरिक भी घायल हुए हैं। घायल स्पेन, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया और लिथुआनिया के नागरिक हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन कानी ने शुक्रवार को एक्स पर कहा कि विदेशी नागरिकों के अलावा गोलीबारी में एक अफगान नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

इस मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment