April 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सनी लियोनी ने शुरू की विक्रम भट्ट की वेब-सीरीज की शूटिंग

मुंबई, 21 दिसंबर | फिल्म निमार्ता विक्रम भट्ट की सनी लियोनी स्टारर ‘अनामिका’ वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। भट्ट ने कहा, “लॉकडाउन के कारण कुछ समय के लिए शूटिंग रुक गई थी लेकिन इंडस्ट्री कभी काम करना बंद नहीं करती इसलिए हम वापस आ गए हैं। हमने अभी सनी के साथ शूटिंग शुरू की है। यह एक शानदार और उत्साहजनक शुरूआत रही है। दर्शक सनी को मार्शल आर्ट करते हथियार चलाते देखेंगे। यह एक्शन से भरपूर रोमांचक प्रोजेक्ट है।”

अनामिका 10 एपिसोड की एक गन-फू एक्शन सीरीज है। सनी एक्शन अवतार में पहले बार नजर आएंगी। सीरीज की शूटिंग मुंबई में होगी। पहला शेड्यूल साल के अंत तक खत्म होना है।

विक्रम भट्ट द्वारा लिखित और निर्देशित यह सीरीज भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट द्वारा निर्मित है। यह एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

संभल दंगों पर आधारित फिल्म ‘कल्कि संभल’ की शूटिंग शुरू

Newsdesk

सारंगी के ‘सुल्तान’ : विश्व में लहराया भारतीय संगीत का परचम

Newsdesk

लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में भाई हृदयनाथ का बड़ा ऐलान, बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading