19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नासिक में टमाटर व प्याज की माला पहनकर मतदान करने पहुंचे दो किसान

नासिक (महाराष्ट्र), 20 मई । केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोमवार को दो किसानों ने अनोखा तरीखा अपनाया। वे टमाटर और प्याज की माला पहनकर निफाड शहर के नैताले में एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। दोनों ने टमाटर और प्याज की माला पहनकर केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विराेेेध जताया। मतदान केंद्र में प्रवेश करने के पहले वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को थोड़ी देर के लिए रोका और उनके माला की जांच की। इसके बाद उन्हें मतदान केेंद्र में जाने दिया। मतदान के बाद दोनों किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों से असहमति जताते हुए कहा कि इस समय किसान बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं। हाल ही में इलाके में हुई बेमौसम बारिश और ओला गिरने के कारण उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment