April 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 7.73 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 22 दिसंबर | दुनियाभर में कोरोनावारस के कुल मामलों की संख्या 7.73 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 17 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटीने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि कोरोना के वर्तमान मामलों की वैशिव्क संख्या 77,335,442 है और 1,701,656 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा 18,029,528 मामलों और 319,354 लोगों की मौत के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

वहीं, 10,055,560 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान है, जबकि देश में 145,810 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (7,263,619), रूस (2,850,042), फ्रांस (2,535,716), ब्रिटेन (2,079,678), तुर्की (2,043,704), इटली (1,964,054), स्पेन (1,819,249), अर्जेंटीना (1,547,138), जर्मनी (1,534,218), कोलंबिया (1,518,067), मेक्सिको (1,325,915), पोलैंड (1,207,333) और ईरान (1,164,535) हैं।

वर्तमान में 187,291 मौतों के साथ मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

20,000 से ज्यादा मौतों वाले देश मेक्सिको (118,598), इटली (69,214), ब्रिटेन (67,718), फ्रांस (61,019), ईरान (53,816), रूस (50,723), स्पेन (49,260), अर्जेंटीना (41,997), कोलंबिया (40,680), पेरू (37,103), जर्मनी (26,656), पोलैंड (25,474), दक्षिण अफ्रीका (24,907) और इंडोनेशिया (20,085) हैं।

अन्य ख़बरें

वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, शहद सेवन के कई फायदे

Newsdesk

गर्मियों में सुबह खाली पेट पीएं यह हेल्दी ड्रिंक, वजन कंट्रोल से लेकर त्वचा निखार तक मिलेंगे कई फायदे

Newsdesk

सूंघने की क्षमता में गिरावट भी अल्जाइमर्स का शुरुआती संकेत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading