23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

सेक्स वीडियो कांड: सीएम सिद्धारमैया का प्रज्वल रेवन्ना मामले में साजिश से इनकार

बेंगलुरु, 20 मई । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते व जद-एस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स वीडियो मामले में कांग्रेस सरकार की ओर से न तो कोई साजिश की गई है और न ही आगे की जाएगी। मुख्यमंत्री के रूप में एक वर्ष पूरा होने पर मीडिया से बातचीत के दौरान, सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि हासन लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के मामले में कांग्रेस सरकार द्वारा कोई साजिश नहीं की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा,“प्रज्वल रेवन्ना मामले के संबंध में, भाजपा नेता जी. देवराजे गौड़ा ने छह महीने पहले पार्टी को पत्र लिखकर मांग की थी कि भाजपा और जद-एस के बीच गठबंधन नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को संपन्न हुआ था और प्रज्वल रेवन्ना 27 अप्रैल को देश छोड़कर चला गया।” सिद्धारमैया ने कहा,” प्रज्वल रेवन्ना के घर की एक नौकरानी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान, पाया गया कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। इसके कारण मामले में बलात्कार का आरोप जोड़ा गया। उन्होंने कहा, अगर किसी ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ साजिश रची थी, तो जद- एस ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित क्यों कर दिया।” जब इस आरोप के बारे में पूछा गया कि कांग्रेस नेताओं ने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स वीडियो वाले पेन ड्राइव वितरित किए, तो सिद्धारमैया ने दावे का समर्थन करने के लिए सबूत मांगे। उन्होंने कहा, “पेन ड्राइव के वितरण की जांच चल रही है। हमारी सरकार मामले को कानूनी तरीके से निपटेगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।” कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक सवाल के जवाब में, सिद्धारमैया ने कहा, “दो महीनेे में एमसीए छात्रा नेहा हीरेमथ और अंजलि अंबिगेरा की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, नेहा मामले में, एक विशेष अदालत की स्थापना की गई है और आरोपी को अधिकतम सजा दिलाने के बारे में मैनें सरकारी वकील से बात की है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले वर्ष की तुलना में कम अपराध हुए हैं। राज्य में विवादास्पद जाति जनगणना लागू करने पर सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में रिपोर्ट के बारे में पता नहीं है। उन्होंने कहा, “इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा, जहां इस पर चर्चा होगी।” पूंजीगत व्यय को प्रभावित किए बिना ‘गारंटी’ के लिए राज्य के बजट का 12-13 प्रतिशत धन खर्च करने के बारे मेें सिद्धारमैया ने कहा भ्रष्टाचार को खत्म कर और आर्थिक प्रबंधन कर पैसे की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, ”यह सच है कि हमने कर्ज लिया है। लेकिन यह तय राजकोषीय नीति सीमा के भीतर है।” मुख्यमंत्री ने कहा,” केंद्र से राज्य को 1.89 लाख करोड़ रुपये कम मिले हैं। इस संदर्भ में, हमने केंद्र के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और यह जारी रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने एक साल के कार्यकाल से वह और उनकी पार्टी संतुष्ट है और आलाकमान भी खुश है। सीएम ने दावा किया कि कांग्रेस कर्नाटक में 15-20 लोकसभा सीटें जीतेगी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading