32.9 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र में कोरोना के 81 नए मामले, कुल संख्या 2134

लखनऊ, 29 अप्रैल| उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस के 81 नए मामले सामने आए, औश्र इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2134 पहुंच गई है। बीमारी की जद में 60 जिले हैं।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में अब तक 430, लखनऊ 205, गाजियाबाद 61, नोएडा 137, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 207, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 109, वाराणसी 53, शामली 27, जौनपुर 8, बागपत 15, मेरठ 97, बरेली 8, बुलंदशहर 50, बस्ती 23, हापुड़ 26, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 8, फीरोजाबाद 110, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 7, सहारनपुर 182, शाहजहांपुर 1, बांदा 3, महाराजगंज 6, हाथरस 4, मीरजापुर 3, रायबरेली 43, औरैया 10, बाराबंकी 1, कौशांबी 2, बिजनौर 32, सीतापुर 20, प्रयागराज 4, मथुरा 13, बदायूं 16, रामपुर में 24, मुजफ्फरनगर 23, अमरोहा 25, भदोही 1, इटावा 3, कासगंज 2, संभल 18, उन्नाव 1, कन्नौज 7, संत कबीर नगर 23, मैनपुरी 5, गोंडा 1, मऊ 1, एटा 3, सुल्तानपुर 3, अलीगढ़ में 32, श्रावास्ती 5, बहराइच 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या 1, जलौन 3, झांसी 3, और गोरखपुर में 1 लोग अब तक कोरोना पजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से 39 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। अभी तक 510 लोग स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि “प्रदेश में अब तक 60 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं। जिनमें से सात जिले वर्तमान में कोरोना से मुक्त होने में सफल हुए हैं। 15 जिलों में अभी भी कोरोना का कोई केस नहीं मिला।”

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि “मेडिकल क्वारंटीन में 11487 लोगों को और आइसोलेशन में 1769 लोगों को रखा गया है। मंगलवार को एल1 में 75 इकाइयों को जोड़ा गया है। जिससे अब आइसोलेशन बेड की संख्या 17194 और क्वारंटीन बेडों की संख्या 21569 हो गई है। साथ ही अब प्रदेश में एल1 के अस्पतालों की संख्या 155, एल 2 के अस्पतालों की संख्या 78 और एल 3 के अस्पतालों की संख्या छह हो गई है।”

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 3799 कोरोना के सैंपल भेजे गए थे, जिसमें पिछले सैंपल समेत 4071 सैंपलों की टेस्टिंग की गई।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

Newsdesk

खड़गे 24 घंटे में माफी मांगें, नहीं तो बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा’, अयोध्या के साधु-संत

Newsdesk

झारखंड में एसआईआर के नाम पर आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों को हनन नहीं होने देंगेः सीएम हेमंत सोरेन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading