30.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरा मैसेज लिखने वाला शख्स गिरफ्तार नई

 दिल्ली, 22 मई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरा संदेश लिखने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अंकित गोयल (33) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हमने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है, जिसमें उसे मेट्रो स्टेशन की दीवार पर लिखते हुए देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जगह की पुष्टि की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।” जानकारी के अनुसार मेट्रो स्टेशनों के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरा संदेश लिखने की घटना में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि तीन मेट्रो स्टेशनों – राजीव चौक, पटेल चौक और पटेल नगर में ऐसे संदेश लिखे पाए गए। आप ने इसके पीछे भाजपा का हाथ बताया है।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading