May 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म ‘खुदा हाफिज’ 27 दिसंबर से टेलीविजन पर प्रसारित

मुंबई, 22 दिसम्बर | अभिनेता विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म ‘खुदा हाफिज’ अब 27 दिसंबर को टेलीविजन पर प्रीमियर के लिए तैयार है। अभिनेता ने कहा, ” ‘खुदा हाफिज’ एक ऐसे व्यक्ति की सच्ची जीवन पर आधारित, जो अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस फिल्म से मिले प्यार से मैं बहुत खुश हूं। फिल्म का प्रीमियर अब टेलीविजन पर होगा, दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार कर रहा हूं।”

फिल्म ‘खुदा हाफिज’ भारत के एक युवा की कहानी है, जिसकी शादी हाल ही में हुई है, जो बेहतर करियर के अवसरों की तलाश में विदेश जाने का फैसला करता है। लेकिन विदेश में उसकी पत्नी नरगिस रहस्यमय तरीके से लापता हो जाती है। और फिर समीर एक असहाय आम आदमी की तरह अपनी पत्नी को उसके साथ सुरक्षित वापस लाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होता है।

फिल्म ‘खुदा हाफिज’ स्टार गोल्ड पर 27 दिसंबर को प्रसारित होगी।

अन्य ख़बरें

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

Newsdesk

किरीट सोमैया ने दी जानकारी- बीएमसी में 87 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, 6 अधिकारीसस्पेंड

Newsdesk

कितनी और जानें जाएंगी? मध्य प्रदेश में क्रूज पटलने की दुर्घटना पर सोनू सूद ने पूछे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading